Saturday, 29 August 2026

प्रोफेसर केएल शर्मा की लिखित पुस्तक मेरा जीवन: संघर्ष और उपलब्धि का भव्य समारोह में विमोचन


प्रोफेसर केएल शर्मा की लिखित पुस्तक मेरा जीवन: संघर्ष और उपलब्धि का भव्य समारोह में विमोचन

समाजशास्त्री और राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.  केएल शर्मा द्वारा अपने जीवन से जुड़े विभिन्न आयामों को लेकर लिखी गई पुस्तक मेरा जीवन: संघर्ष और उपलब्धि का विमोचन सुबोध कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में किया गया।

इस पुस्तक के विमोचन अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजीव जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे

पुस्तक के विमोचन से पूर्व राजस्थान विश्वविद्यालय समाजशास्त्र की विदुषी शिक्षक डॉ मोनिका राव द्वारा प्रभावी रूप से पुस्तक से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। 

प्रो. केएल शर्मा के निकट पारिवारिक संबंधी और राजस्थान विश्वविद्यालय सिंडिकेट के सदस्य प्रो. एसएल शर्मा द्वारा इस अवसर पर प्रो. केएल शर्मा के व्यक्तित्व से जुड़े पारिवारिक एवं अन्य विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस विमोचन अवसर पर जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व कुलपति  प्रोफेसर पीसी त्रिवेदी, कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीएम शर्मा, उदयपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जेपी शर्मा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप, लोक प्रशासन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अशोक शर्मा ने भी इस अवसर पर प्रो.  के एल शर्मा से जुड़े अपने संस्मरणों की जानकारी दी।

इस अवसर पर श्रीमती केएल शर्मा  सहित उनके पैतृक गांव रूपगढ़ और गोवटी से जुड़े  पारिवारिक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद एवं विशिष्ट जन उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts