Saturday, 29 August 2026

विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार और संगठन में व्यापक स्तर पर फेरबदल की कवायद शुरू


विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की  पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार और संगठन में व्यापक स्तर पर फेरबदल की कवायद शुरू

विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की  पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार और संगठन में व्यापक स्तर पर फेरबदल की कवायद शुरू हो । पीएम मोदी ने बुधवार को अपने निवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ लंबी मंत्रणा की।

पीएम मोदी जुलाई माह के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल में फेरबदल  कर सकते हैं ! ऐसा माना जा रहा है विधानसभा के चुनाव वाले राज्यों मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है । कुछ पुराने मंत्रियों को हटाकर संगठन में भेजे जाने की भी तैयारी की जा रही है।  मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद  भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के संगठन में बदल करने रणनीति बनी है। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान सहित कई राज्यों की प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जानी है। इसमें व्यापक फेरबदल की बात हो रही है।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा केंद्रीय टीम से लेकर सभी राज्यों में जरूरी बदलाव करेगी। बदलाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार और मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ कई दौर की बैठक हुई है। बैठक में केंद्र और राज्यों में नई टीमें तैयार करने पर माथापच्ची हुई।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कई राज्यों के प्रभारियों के बदलाव पर सहमति बनी। राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह को हटाया जाना तय है। इसके अलावा दूसरे चुनावी राज्यों के भी प्रभारियों में बदलाव होगा। लंबे समय तक महासचिव और उपाध्यक्ष के पद पर रहने वाले ज्यादातर नेताओं की भी विदाई होगी। केंद्रीय संगठन में खाली पदों को भी भरा जाएगा। कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदलने पर सहमति बनी है।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की योजना राजग को भी विस्तार देने की है। इस क्रम में तेलुगु देशम पार्टी और राष्ट्रीय लोक जनता दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सहमति बन गई है। अकाली दल, विकासशील इंसान पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से बातचीत की प्रक्रिया जारी है। पार्टी बिहार के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के भी संपर्क में है। पार्टी की रणनीति इसी महीने तक इन सभी दलों को साध कर राजग के कुनबे को पहले की तरह बड़ा करने की।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान संभवत: इसी हफ्ते भाजपा में वापसी करेंगे। उनके साथ कुछ ऐसे दूसरे नेता भी होंगे जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी छोड़ी थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी हफ्ते ओमप्रकाश राजभर की पार्टी की भी राजग में वापसी की घोषणा हो सकती है।

Previous
Next

Related Posts