


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे अपने निवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
कैबिनेट की बैठक में 6 विभागों के एक दर्जन प्रस्ताव और नए जिलों को लेकर चल रहे विवाद और कुछ नए संभाग तथा जिले बनाए जाने पर चर्चा कर निर्णय होने की संभावना है। कैबिनेट की बैठक में महंगाई राहत शिविर को लेकर भी समीक्षा की जाएगी।