Saturday, 29 August 2026

20 हजार किसानों को प्रति किसान/डिग्गी 1 हजार बीज उपलब्ध होगा निःशुल्क मछली का बीज


20 हजार किसानों को प्रति किसान/डिग्गी 1 हजार बीज उपलब्ध होगा निःशुल्क मछली का बीज

राज्य सरकार मछली पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 हजार किसानों को मछली का बीज निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 2 करोड़ की राशि व्यय करने की मंजूरी दी है। मत्स्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार प्रति किसान/डिग्गी भारतीय मेजर कॉर्प प्रजाति (रोहू, कतला एवं म्रिगल) के 1 हजार आंगुलिका (फिंगरलिंग) आकार के मत्स्य बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। 

इस पर कृषक कल्याण कोष से 2 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी। इसमें चयनित किसानों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण भी मिलेगा।  

मत्स्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों, कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा किसानों को संभावित समस्याओं के निराकरण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

Previous
Next

Related Posts