Saturday, 29 August 2026

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग, गोली पेट को छूकर निकली, अस्पताल में कराया भर्ती


भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग, गोली पेट को छूकर निकली, अस्पताल में कराया भर्ती

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर पर सहारनपुर के देवबंद  एक कार्यक्रम में जाते समय बुधवार को  बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई फायरिंग में कार के शीशे टूट गए उनको अस्पताल ले जाया गया है। चंद्रशेखर के समर्थकों ने पुलिस को बताया कि वह समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर में सवार होकर देवबंद आए थे। हमलावर हरियाणा नंबर की  कहां से आए थे।

उत्तर प्रदेश सहारनपुर के देवबंद इलाके के रहने वाले भीम सेना के प्रमुख  चंद्रशेखर  पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थक  अस्पताल पहुंचे और और नारेबाजी शुरू कर दी। जिला कलेक्टर और  एसएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। अब हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की कड़ी घेराबंदी की गई है।

    Previous
    Next

    Related Posts