Saturday, 29 August 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर कीआपातकालीन लैंडिंग के दौरान घायल, अस्पताल में किया भर्ती


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर कीआपातकालीन लैंडिंग के दौरान घायल, अस्पताल में किया भर्ती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को दोपहर  हेलीकॉप्टर कीआपातकालीन लैंडिंग के दौरान घायल हो गई। उन्हें कोलकाता के  एसएसकेएम ले जाया गया है जहां उनकी डॉक्टर जांच कर रहे हैं।

लॉक विजिबिलिटी के कारण ममता के हेलीकॉप्टर की सिलीगुड़ी के पास  सेवोक एयरवेज पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी के   जनसभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थी । ममता बनर्जी  हेलोगो प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर में सवार थी । बागडोगरा में अधिक बारिश और बादल नीचे होने के कारण हेलीकॉप्टर को  सेवोक डायवर्ट कर दिया गया था जिससे कि उनके हेलीकॉप्टर को सेना के एयरवेज उतारा जा सके। इसके बाद उनकी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जिसमें  ममता बनर्जी की चोट आने की खबर है। पंचायत चुनाव के कारण ममता बनर्जी इन  दिनों चुनावी दौरे कर रही हैं 8 जुलाई को मतदान है ।

    Previous
    Next

    Related Posts