


राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड का शनिवार को पुष्कर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा के अनुसार ₹80 करोड के घाटों के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया और निगम अध्यक्ष राठौड़ का भव्य स्वागत किया ।
आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने पुष्कर प्रवास के दौरान होटल पुष्कर सरोवर के जीर्णोद्धार कार्यों एवं पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए हो रहे विकास कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने सपत्नी पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की एवं ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड ने समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, भीम सिंह चौधरी, पार्षद टीकम शर्मा, ओमप्रकाश डोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, धीरज जादम, संजय दगदी, बैजनाथ पाराशर, शंभू चौहान, सुरेश राठौड, हेमंत जोधा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।