

संगरिया विधानसभा क्षेत्र के गांव दीनगढ़ के (चक 5 DNG ) सरदार बलवीर सिंह रामगढ़िया की ढाणी में रामगढ़िया समाज की बैठक आयोजित हुई बैठक में गुरुद्वारा प्रधान सरदार तेजा सिंह और दीनगढ़ के सरपंच सीता राम जाखड़ और नहरी अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह सहित अन्य समाज गणमान्य नागरिक मौजूद थे। वहां मौजूद सभी ने एक स्वर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा और कांग्रेस के साथ रहने का वादा किया। गुरूद्वारा प्रधान ने कांग्रेस नेता जगदीश वर्मा, वकील भाटी और टीम जगदीश वर्मा को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया ।
ढाणी निवासीयो ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा को ढाणियों में बिजली की समस्या का ज्ञापन दिया वर्मा ने उसी समय बिजली विभाग को निर्देश दिया मंहगाई राहत केम्पो में बिजली सम्बन्धी समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करके ढाणियों को राहत प्रदान करें । सम्मान समारोह में जाने से पूर्व जगदीश वर्मा और टीम सहित दीनगढ़ के इष्टदेव हनुमान महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया ।