Saturday, 29 August 2026

द एशिया एचआरडी कांग्रेस ने राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड किया सम्मानित


द एशिया एचआरडी कांग्रेस ने राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड किया सम्मानित

द एशिया एचआरडी कांग्रेस ने राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सम्मानित किया। इसके अलावा मंडल  प्रशासन को कोचिंग हब, आई एएस रेजिडेंसी, जयपुर चौपाटी और आवास योजना के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है ।

जयपुर में आयोजित एक समारोह में राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त अरोड़ा को व्यक्तिगत पुरस्कारों की श्रेणी में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर मुख्य अभियंता प्रथम के.सी. मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। द एशिया एचआरडी कांग्रेस ने कोचिंग हब को इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर, एआईएस रेजिडेंसी को बेस्ट इनोवेशन इन प्रोडक्ट डिजाइन, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैट्स को डवलपर ऑफ द ईयर (एफोर्डिंग हाउसिंग) और जयपुर चौपाटी को डवलपर ऑफ द ईयर (रिटेल) की श्रेणी में सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन अरोड़ा ने समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Previous
Next

Related Posts