Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने दी मंजूरी,आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि


सीएम गहलोत ने दी मंजूरी,आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि

प्रदेश में मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में आंगनबाड़ी केन्द्रों की अहम भूमिका है। आंगनबाड़ी कर्मियों को संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने कई फैसले किए हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की 55816 आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

सीएम गहलोत  द्वारा इस वृद्धि के बाद आशा सहयोगिनियों का मानदेय 3564 से बढ़कर 4098 रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर 35.76 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।


Previous
Next

Related Posts