


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 23 जून को एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। धनखड़ मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) जयपुर में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर होने वाली संवाद में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे।
उपराष्ट्रपति धनखड़ पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और परिसर में पौधारोपण भी करेंगे। एमएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर एमपी पाढ़ी और संस्थान के डीन तथा विभागाध्यक्ष उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। उपराष्ट्रपति धनकड़ यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में शिक्षा, खेल और उद्यमिता डोमेन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे ।