Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भाजपा अध्यक्ष जोशी और प्रतिपक्ष नेता राठौर की अगुवाई में 23 जून को राज्यपाल से मिलकर देंगे ज्ञापन, एफआईआर कराने का किया जाएगा आग्रह


सीएम गहलोत  सरकार के भ्रष्टाचार में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भाजपा अध्यक्ष जोशी और प्रतिपक्ष नेता राठौर की अगुवाई में 23 जून को राज्यपाल से मिलकर देंगे ज्ञापन, एफआईआर कराने का किया जाएगा आग्रह

भाजपा सांसद डॉ. करोड़ी लाल मीणा द्वारा जल जीवन मिशन योजना और खान विभाग में घोटालों की अशोक नगर थाने द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने के विरोध में  23 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ की अगुवाई में भाजपा के सांसद और विधायक  राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में दोपहर 12:15 बजे मुलाकात करेंगे।

डॉ किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार को हिरासत में लेकर चाकसू थाने में ले जाने घटना के बाद प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ थाने पहुंचे। उन्होंने वहां पर  हिरासत में लिए गए भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ पहुंचने के बाद डॉ.करोड़ी लाल मीणा को छोड़ दिया गया। इस अवसर पर प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने ऐलान किया कि राज्यपाल कलराज मिश्र से 23 जून को पार्टी के सांसद और विधायक दोपहर 12:15 बजे मुलाकात करने राज भवन  जाएंगे। जहां पर राज्यपाल मिश्र से भाजपा द्वारा ज्ञापन देकर सरकार से जलदाय मंत्री अजय जोशी और एडीशनल चीफ सेक्रेट्री  सुबोध अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देने का आग्रह  किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जो भ्रष्टाचार के मामले उठाए हैं उनका भाजपा समर्थन करती है।

Previous
Next

Related Posts