


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत रानी महल सीकर में आयोजित जनसभा में नेताओं की आपसी गुटबाजी के चलते भीड़ नहीं जुट पाई। गुटबाजी के चलते भाजपा के नेता प्रेम सिंह बाजोर और हालही में भाजपा में शामिल हुए और केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया और उनके समर्थक कार्यक्रम में नहीं आए। भाजपा के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सीकर पहुंचे थे। सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार के शासन में राजस्थान में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार में लूट मचाने की होड़ लगी हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि राजस्थान की जनता इस कांग्रेस सरकार को आगामी चुनावों में उखाड़ फेंकेगी। सभी नेताओं ने सम्बोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाओं में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट जोड़ने का आग्रह किया।
सीकर से भाजपा सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कार्यकर्ताओं को अभी से अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा तथा अपने क्षेत्र के उन वोटर्स को भाजपा के वोटर के रूम में तब्दील करने को कहा जो की केंद्र की योजनाओं से तो जुड़े हुए हैं परंतु वोटर नहीं है। सांसद सुमेधानंद ने कहा कि चूँकि चुनावों में अब ज़्यादा समय नहीं बचा है इसलिए कार्यकर्ता अभी से लोगों से संपर्क करना शुरू करे। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री हरिराम रणवाँ, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती इंद्रा गिठाला,पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, पूर्व विधायक गोरधन वर्मा, उपज़िलाप्रमुख ताराचंद धायल, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, रतन लाल सैनी, कमल सिखवाल, गोविन्द बिजारणियाँ,राजेंद्र धीरजपुरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।