Saturday, 29 August 2026

सांसद डॉ.मीणा ने सीएम गहलोत सरकार में 66 हजार करोड़ का घोटाला का लगाया आरोप , सीबीआई जांच की मांग, भाजपा अध्यक्ष जोशी ने किया समर्थन


 सांसद डॉ.मीणा ने सीएम गहलोत सरकार में 66 हजार करोड़ का घोटाला का लगाया आरोप , सीबीआई जांच की मांग, भाजपा अध्यक्ष जोशी ने किया समर्थन

भाजपा के सांसद  डॉ. करोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सीएम गहलोत सरकार ने 66 हजार करोड़  खान घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए ।

बुधवार को अशोक नगर पुलिस थाने के बाहर बैठे डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी उनका समर्थन किया और कहा कि सरकार को इस मामले में तत्कालीन एफआईआर दर्ज करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहते हैं कि थाने में सबकी एफ आई आर दर्ज होती है लेकिन जब सांसद की शिकायत पर है   एफ आई आर दर्ज  नहीं हो रही तो फिर उन्हें सच्चाई बतानी चाहिए।

भाजपा सांसद डॉ. मीणा ने कहा कि  66 हजार  करोड़ के घोटाले में 27  हजार करोड़ का खनिज स्टॉक, 20 हजार करोड़ बजरी, 10800 करोड़ अरावली हिल्स, ढाई हजार करोड़ हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, 2400 करोड़ जिंदल कॉल, 2000 करोड़  ईआरसीसी, 1000 करोड़ सीमेंट ब्लॉक, 1200 करोड़    स्टांप और 200 करोड़  सावर  घोटाला प्रमुख है। 

सांसद डॉक्टर करोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान देश में पहला ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा संख्या में माइनिंग लीज पर दी गई है। ई ऑक्शन के बजाय अपने स्तर पर खैरात में परमिट बांट दिए हैं। एक्सप्रेस हाईवे के मामले में खुले में लूट मचाई गई। इलीगल माइनिंग प्रदेश में चल रही है। सरकार ने ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर बनाया जिसमें 27 हजार करोड़ का घोटाला खान मालिकों ने किया। खान विभाग ने बीते दिनों 56 दल बनाकर राजस्थान के स्टॉकिस्ट के जब छापा मारा था तब 307 करोड़ की रॉयल्टी की चोरी पकड़ी गई थी। 

उन्होंने कहा कि अरावली की पहाड़ियों में मार्च 2022 से खनन पर पूर्णतया रोक है। इसके बावजूद भी भारी संख्या में वहां खनन चल रहा है। अलवर जिले के रामगढ़ तहसील में 50 से ज्यादा जगहों पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिसमें करीब 200 करोड रुपए की पेनल्टी सरकार ने माफ की है। राजस्थान में खनन करने पर मौके पर ही पेनल्टी में 48 फ़ीसदी की छूट दी जाती है। सांसद मीणा ने बताया कि गहलोत सरकार के एक मंत्री की कृपा से सपोटरा में गीता मित्तल की खान 15 साल से बंद थी उसे अवैध तरीके से चालू करवा दिया गया है।

Previous
Next

Related Posts