Saturday, 29 August 2026

महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन पर राजपूत समाज जयपुर मुख्यमंत्री निवास पर सीएम गहलोत का जताएगा आभार


महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन पर राजपूत समाज जयपुर  मुख्यमंत्री निवास पर सीएम गहलोत का जताएगा आभार

महाराणा प्रताप स्मारक नौसर घाटी, पुष्कर रोड पर आज राजपूत समाज के नागौर और अजमेर के प्रबुद्धजनो की  बैठक का आयोजन राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड  के सानिध्य में किया गया।

बैठक मे राजपूत समाज के नेताओं ने सीएम गहलोत द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन करने को राजपूत समाज के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया  और शीघ्र ही समाज का प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री निवास पर जाकर सीएम गहलोत का आभार व्यक्त करेगा ।

बैठक में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  धर्मेन्द्र राठौड ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने समाज की माँग  और भावना के अनुरूप, हमारे सभी कार्यों को पूरा किया है।  अब राजपूत समाज का नैतिक कर्तव्य बनता है  कि  सीएम गहलोत की सरकार रिपीट करने में सहयोग करें।

बैठक को राजपूत छात्रावास अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह कडेल, एडवोकेट करण राठौड़,  कर्नल केसरी सिंह, विक्रम सिंह टापरवाड़ा, कृपाल सिंह राठौड़, श्यामप्रताप सिंह इटावा, रणजीत सिंह लोसल, दिलीप सिंह चौहान, दलपत सिंह गच्छीपुरा, दलपत सिंह रूणीचा गिरवर सिंह जालसू ,हेमन्त जोधा आदि ने सम्बोधित कर प्रस्तावित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आभार कार्यक्रम को  सफल बनाने  के लिएअपना पूर्ण योगदान देने की बात कही।

Previous
Next

Related Posts