Saturday, 29 August 2026

आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने जगन्नाथ रथ यात्रा की उतारी आरती और सुख शांति और खुशहाली की कामना की


आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने जगन्नाथ रथ यात्रा की उतारी आरती  और सुख शांति और खुशहाली की कामना की

अग्रवाल पंचायती मारवाड़ी धड़ा जनकपुरी द्वारा जगदीश मंदिर पुष्कर रोड से भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की और प्रदेश में सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति, उन्नति और खुशहाली कामना की। 

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की आरती कर शुभारंभ कर सड़क पर झाड़ू लगाकर रथ यात्रा का  रसा खींचकर धर्म लाभ उठाया ।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति द्वारा  आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ और अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल,  पार्षद नोरत गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, ललित डीडवानिया, चेतन पंवार एडवोकेट सम्राट मोहित मल्होत्रा, पार्षद सर्वेश पारीख, एडवोकेट अशरफ बुलन्द सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts