

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि अगर 5 साल काम किए होते तो आज उन्हें आप पार्टी की रैली के मैदान में या उसके बाहर बैनर झंडे लगाने की ओछी हरकत नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति करने नहीं आती और उन्होंने कहा कि दूसरों की रैली को बिगाड़ने का काम भी नहीं करते। उन्होंने कहां की आम आदमी पार्टी नया राजस्थान का सपना लेकर आई है और हम लोगों से वोट मांग रहे हैं और उसके बदले काम करके दिखाएंगे ।
रविवार को गंगानगर में आप पार्टी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही राजस्थान को चूसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप पार्टी की सरकार बनती है तो मैं वादा करता हूं कि यहां पर लोगों को निश्चित तौर पर 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के घोटालों की जांच को लेकर धरना दिया था लेकिन सीएम गहलोत ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच बहन भाई के संबंध है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर बहन भाई की सरकार चाहिए तो कांग्रेस भाजपा को वोट दो। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार मुक्त अच्छी शिक्षा देने वाली सरकार चाहिए तो हमें वोट दो।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री का मामला भी उठाया और कहा कि राजस्थान में 18 लाख 500 बेरोजगार पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मेरी सरकार ने 12 लाख लोगों को नौकरियां दी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गंगानगर जिला पंजाब का पड़ोसी है। कहा कि यहां पंजाब के लोगों की रिश्तेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों लहर बंदी ली गई और उस से किसानों को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मना किया था इसके बावजूद भी सीएम गहलोत की सरकार ने मई जून के महीने में नहर बंदी ली है। उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि लहरों में गंदा पानी लुधियाना में बूडढ़ा नाले से गंदा क्षेत्र की लहरों में आ रहा है। इसको रोकने के लिए प्रभाव कार्रवाई की जा रही है तीन चार महीने में उस पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी और साफ पानी गंगानगर को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने राजस्थान के पानी के बारे में फैसला किया है और अब पानी भी गंगानगर हनुमानगढ़ मिल रहा है। इस रैली में चुनाव प्रभारी विधायक विनय मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल भी मौजूद रहे।