


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून रविवार को मन की बात के 102 वे एपिसोड में बिपरजॉय तूफान के दौरान कच्छ के लोगों की हिम्मत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिपरजॉय चक्रवात ने कच्छ में कितना कुछ तहस-नहस कर दिया, लेकिन, कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी के साथ इतने खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया, वो भी उतना ही अभूतपूर्व है।
पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का जोर नहीं होता लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत में आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित हुई है वह आज ही उदाहरण बन रही है।
वैसे तो पीएम मोदी मन की बात महीने के आखिरी रविवार को करते हैं। लेकिन बीएफ 21 जून से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे ऐसे में इस बार 1 सप्ताह पहले मन की बात प्रसारित की गई है। पीएम मोदी ने अपने मन की बात में भी कहा कि मैं अमेरिका दौरे पर रहूंगा ऐसे में मैंने सोचा कि पहले ही बात क्यों नहीं कर ली जाए।