Saturday, 29 August 2026

मानसरोवर के शिप्रा पथ परमहंस मार्ग के सेक्टर 73-74 में चोरी की वारदातें बढ़ी, लोगों में गुस्सा, शिप्रा पथ थाने में मामला दर्ज


मानसरोवर के  शिप्रा पथ परमहंस मार्ग  के सेक्टर 73-74 में चोरी की वारदातें बढ़ी, लोगों में गुस्सा, शिप्रा पथ थाने में मामला दर्ज
मानसरोवर के शिप्रा पथ परमहंस मार्ग के सेक्टर 73-74 में चोरी की वारदातें बढ़ी

मानसरोवर के शिप्रा पथ  स्थित परमहंस मार्ग इन दिनों सेक्टर 73 और 74 में चोरी की वारदात बढ़ रही है। चोर  सुनसान मकानों को अपना निशाना बनाकर दिनदहाड़े मकानों का ताला तोड़कर सामान ले जा रहे हैं। लोग चोरी की वारदात से परेशान है। 

शिप्रा पथ परमहंस मार्ग पर स्थित 74/16 पर 15 जून को  प्रातकाल 10:45 बजे चोरों ने गार्डन का गेट  लगे  साले को तोड़कर मकान परिसर में प्रवेश कर 2 लोहे की बड़ी खिड़कियां और कुछ अन्य सामान चुरा कर ले गए। मकान मालिक वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा की रिपोर्ट 16 जून को शिप्रा पथ पुलिस थाने में की है। रिपोर्ट में चोरी की वारदात करने की घटनाक्रम के दो आरोपियों की फोटोग्राफ और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज  भी  संलग्न कर दी है।


थानाधिकारी नेमीचंद ने इसकी जांच  एएसआई पहलाद कुमार को दी है। लेकिन यहां यह भी जरूरी है कि पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सबक सिखाना चाहिए। नहीं तो ऐसे लोगों पर समय रहते अंकुश नहीं लगा तो चोरी की वारदात है और बढ़ेगी।

 चोरी की वारदात को लेकर 73-74 सेक्टर की विकास समिति ने भी थाने को थाने में शिकायत की है। इस वारदात को लेकर  सेक्टर 74-74 के आम लोगों में गुस्सा है और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वे इस मामले में चोरी की शिकायत पर जांच शिविर करा कर राहत प्रदान करें।


Previous
Next

Related Posts