


अंबुजा सीमेंट की ओर से शनिवार को नेशनल हाईवे 21,जामडोली, आगरा रोड सरस पार्लर बाल्टी फैक्ट्री के पास, जयपुर स्थित बंधन मैरिज गार्डन पर अभियानअंबुजा जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर जिले के अंबुजा सीमेंट अदानी ग्रुप परिवार से जुड़े ठेकेदारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अंबुजा सीमेंट ग्रुप द्वारा ठेकेदारों का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा भी कराया गया।
अंबुजा ग्रुप के राजस्थान हेड भूपेंद्र सिंह, तकनीकी हेड विनीत भारद्वाज मार्केटिंग हेड खेमकरण शर्मा और टेक्निकल जयपुर हेड सौरभ सारस्वत, तकनीकी मैनेजर और ब्रांच मैनेजर विक्रम राजपुरोहित और जयपुर जिले के अंबुजा सीमेंट के डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित रहे। इस आयोजन में ठेकेदार भाइयों को साइट पर काम करते हुए सेफ्टी नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया गया । हाल ही में अंबुजाअभियान प्रोग्राम को देश में सबसे इनोवेटिव लॉयल्टी प्रोग्राम का अवार्ड भी दिया गया है ।