Saturday, 29 August 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा 2022 सामान्य ज्ञान ग्रुप ए और सामान्य ज्ञान ग्रुप बी की परीक्षा की निरस्त, 30 जुलाई को होगी परीक्षा


राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा 2022 सामान्य ज्ञान ग्रुप ए और सामान्य ज्ञान ग्रुप  बी की परीक्षा की निरस्त, 30 जुलाई को होगी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वाराआयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा 2022 के अंतर्गत सामान्य ज्ञान ग्रुप ए की परीक्षा दिनांक 21 दिसंबर 2022 और सामान्य ज्ञान ग्रुप बी की परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचित करते हुए कहा है कि एसओजी ने आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत की है कि  सामान्य ज्ञान ग्रुप ए और सामान्य ज्ञान ग्रुप  बी की परीक्षा निरस्त की जाती है।

 आरपीएससी ने इन परीक्षाओं को 30 जुलाई 2023 को प्रातः सत्र में और सायकाल के सत्र में सामान्य  ज्ञान ग्रुप बी  परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। आयोग इस संबंध में विस्तार से परीक्षा का कार्यक्रम घोषित करेगा।

उल्लेखनीय है कि आरपीएससी के सदस्य बाबू लाल कटारा को सेकंड ग्रेड पेपर लीक के मामले में  गिरफ्तार किया गया था। एसओजी की पूछताछ में यह सामने आया है कि   दोनों के ग्रुप में भी गड़बड़ी की गई है। इसी के चलते सामान्य ज्ञान की ए और बी ग्रुप की परीक्षाएं  निरस्त की गई है।

Previous
Next

Related Posts