Saturday, 29 August 2026

देव ब्रांदा क्रिकेट प्रतियोगिता में खिड़की की टीम विजेता, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने विजेता टीम को 11 हजार और ट्रॉफी से किया सम्मानित


देव ब्रांदा क्रिकेट प्रतियोगिता में खिड़की की टीम विजेता, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने विजेता टीम को 11 हजार और ट्रॉफी से किया सम्मानित

टोंक जिले की निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बस्सी के ग्राम खेड़ी मानपुर में दस दिवसीय देव बांद्रा क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का समापन समारोह भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि  भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने खिड़की की विजेता टीम को 11हजार रुपए नगद एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।उपविजेता टीम खेड़ी मानपुर को 5100रुपए व ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द टूर्नामेंट राजेश मास्टर रहड़ रहे,जिन्होंने  279 रन बनाए और 8 विकेट लिए।

फाइनल में भी मैन ऑफ द मैच राजेश मास्टर रहड़ रहे जिन्होंने फाइनल में 94 रनों की नाबाद पारी खेली,खिडकी की टीम ने 12 ओवर में 172 रन बनाए और विपक्षी टीम खेड़ी मानपुर को 79 रनों पर रोकते हुए  93 रनों से फाइनल मुकाबला जीत लिया ।

समारोह में भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने मुख्यातिथि के रूप में बोलते हुए कहा  खेल को खेल की भावना से खेलते हुए जो परिणाम आए उसको सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल के दो पहलू हैं , खिलाड़ी को जीत से अति उत्साहित व हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि अधिक ऊर्जा से प्रयास करने चाहिए।प्रतिगोगिता के समापन समारोह में जगराम कटारिया,बाबूलाल, कालूराम  मास्टर आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts