


टोंक जिले के मेहंदवास पुलिस थानांतर्गत काबरा में शनिवार की सुबह क्वार्ट्ज फैल्सीपार की खदान अचानक ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद खदान कर्मियों ने दोनों श्रमिको को इलाज के लिए सआदत अस्पताल टोंक लाया गया।
घटना की इतला मिलते ही मेहंदवास पुलिस थानाधिकारी उदयवीर सिंह पुलिस जाप्ते सहित एवं पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद भी सआदत अस्पताल पहुंचे जिन्होंने घटना की जानकारी ली।मृतको के शवों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह काबरा गांव में क्वार्ट्ज फैल्सीपार की खदान में दो मजदूर देवालाल पुत्र प्रभु गुर्जर(30)निवासी दलपुरा थाना शकरगढ़ जिला भीलवाड़ा तथा शेरू खान यरफ शाहरुख पुत्र वली मोहम्मद(28)निवासी लवादर थाना मेहंदवास काम करने गए थे।जिस दौरान ही अचानक खदान का मलबा ढह गया जो डंपर गिर जाने से उसके नीचे दोनों श्रमिक दब गए।जिसकी सूचना के तुरंत बाद खदान कर्मियों ने दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तथा सआदत अस्पताल टोंक लाए जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद व तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे जिन्होने मृतको के परिजनों से बातचीत की तथा खदान के मैनेजर सहित अन्य से वार्ता की जिसके बाद आर्थिक मुआवजा दिए जाने के बाद शवो का पोस्टमार्टम कराया गया ततपश्चात शव परिजनों के सुपुर्द किए गए।