Saturday, 29 August 2026

नटवाड़ा ने 51 यूनिट रक्तदान, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया के जन्म दिन कार्यक्रम में हुआ रक्तदान


नटवाड़ा ने 51 यूनिट रक्तदान, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया के जन्म दिन कार्यक्रम में हुआ रक्तदान

टोंक भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया शुक्रवार को 51वे वर्ष के हो गए, जिनके जन्म दिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।साथ ही नटवाड़ा में रक्तदान केम्प में 51युवाओं ने 51यूनिट रक्तदान किया।

भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है।उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए मामूली हो सकती है लेकिन जिंदगी व मौत से जूझ रहे व्यक्ति के लिए एक यूनिट रक्त संजीवनी साबित हो सकती है। 

बाडोलिया ने अपने जन्म दिन पर श्री राम बाल विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय नटवाड़ा मे श्री श्याम सखा परिवार एवं पार्थ ब्लड एण्ड कपोनेंट सेन्टर टोंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का फीता काट करके उदघाटन किया।उन्होंने ग्रामीणो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया एवं यातायात नियमो की पालना के प्रति जागरूक करने के लिए हेलमेट लगा करके स्वंय की जान  बचाओ और रक्तदान करके दूसरो की जान बचाओ थीम को अपनाने की अपील करते हुए रक्तदाताओ को हेलमेट देकर सम्मानित किया। सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया शुक्रवार को  जगतपुरा में रूद्र चंडी महायज्ञ में पहुंचे जहां श्री श्री 1000 बालकानंद  महाराज से आशीर्वाद लिया । वहीं संत श्री श्री 1008 मनीष दास  महाराज के आश्रम पहुंचकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रभु बाडोलिया ने दादू दयाल गौ गौशाला आश्रम पहुंच करके संत श्री श्री 1008 प्रकाश दास  महाराज से आशीर्वाद लिया।भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में 

मुकेश कीर, रामदेव प्रजापत, सांवरा जोशी, श्याम जोशी, रामकिशोर गुर्जर, पवन शर्मा, शंकर मोठिया, बद्री बैरवा, ज्ञानप्रकाश बोकण, राम जोशी, गोविन्द शर्मा, अशोक कीर, इरफान खान, सियाराम जाट, दिलखुश जाट, रामसहाय जाट, केदार प्रजापत, राजेन्द्र कटारिया आदि मौजूद थे। 

शिविर में रामदेव प्रजापत, रामकिशोर गुर्जर, ज्ञानप्रकाश बोकण, राम जोशी, गोविन्द शर्मा, अशोक कीर, इरफान खान, सियाराम जाट, दिलखुश जाट, रामसहाय जाट, केदार प्रजापत ने पहली बार रक्तदान किया।

Previous
Next

Related Posts