Saturday, 29 August 2026

वाहन चोरी करने वाले युवक की प्रताप नगर थाने में हिरासत में मौत, न्यायिक जांच के आदेश


वाहन चोरी करने वाले युवक की प्रताप नगर थाने में हिरासत में मौत, न्यायिक जांच के आदेश

प्रताप नगर थाना में पुलिस हिरासत में वाहन चोर मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। गुरुवार को तबीयत खराब होने के बाद  एसएमएस में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो  गई । इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। अब मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम  कराया है।

एडिशनल डीसीपी ईस्ट रमेश कुमार ने बताया कि वहां चोर निर्देश सोनी आगरा रोड  खोनागोरियां का रहने वाला है उसके खिलाफ  8 वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं ।प्रताप नगर पुलिस उसे पकड़ कर पूछताछ के लिए बुधवार को लाई थी और गुरुवार को पूछताछ की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे आर यू एच एस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खराब होती देख उसे एसएमएस रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई।

 थाने में हिरासत में हुई मौत के बाद न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मजिस्ट्रेट ने अपनी निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया और अब जांच शुरू कर दी है। दोषियों को हटाए जाने की कार्रवाई भी  शीघ्र की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts