बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद शुक्रवार 16 जून को बाड़मेर और जालौर के रास्ते से राजस्थान में प्रवेश किया। शुक्रवार की सुबह तेज बरसात और हवाओं के कारण बिजली के पोल और पेड़ गिरने की सूचना है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 दिन पहले ही जयपुर में आला अफसरों के साथ समीक्षा कर जिला कलक्टरों को बचाव के आवश्यक निर्देश दे दिए थे। जयपुर में स्टेट लेवल और जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। तूफान प्रभावित बाड़मेर जिले में कलक्टर अरुण पुरोहित के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों ने लगभग 5000 लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से सटे हुए बॉर्डर गांव बाखासर, चौहटन, रामसर, धोरीमन्ना और सेड़वा के 5000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महंगाई से राहत शिविर और नरेगा के काम को 3 दिन के लिए बंद रखा गया है ।
जालौर जिले के सांचौर, डूंगरपुर, उदयपुरऔर सिरोही में इसका प्रभाव देखने को मिला है कहीं बिजली के पोल और पेड़ तेज हवाओं के कारण उखड़ गए हैं। वर्षा का दौर जारी है। जैसे जैसे तूफान आगे बढ़ रहा है उसकी स्पीड धीमी हो रही है। लेकिन तूफान का असर निश्चित तौर पर देखा जा रहा है जिसमें बरसात और हवाई तेज चल रही है।
जोधपुर संभाग के विश्वविद्यालयों ने तूफान प्रभावित इलाकों में 16 और 17 जून को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी है। 17 और 18 जून को होने वाले स्टेट ओपन की परीक्षाएं भी स्थगित की है। रेलवे ने बाड़मेर जोधपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 2 दिन के लिए स्थगित किया है।
SDRF राजस्थान कमांडेंट राज कुमार गुप्ता IPS के निर्देशन में बिफ़रजॉय #cyclone के मध्यनजर #SDRF की 30 रेस्क्यू टीमे संभावित प्रभावित ज़िलो में तैनात की गई है और 22 रेस्क्यू टीमे कम्पनी मुख्यालयों पर रिज़र्व है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही बाड़मेर, जालोर, उदयपुर के कुछ इलाके, सिरोही और पाली में देर रात या 17 जून की अल सुबह भारी से अति भारी बारिश दर्ज हो सकती है। 48 घंटे के भीतर उदयपुर और जोधपुर संभाग में बारिश की जोर रहेगा।
उन्होंने बताया कि बिरपजाॅय 18 जून को यह अजमेर और जयपुर संभाग पर भी असर दिखाएगा, वहां भी कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 19 जून को जयपुर संभाग के कुछ इलाके और 20 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में बिपरजाॅय का असर दिखाई देगा।