


फोर्टिस अस्पताल की लापरवाही के कारण मानसरोवर में रहने वाले 74 वर्षीय उपेंद्र शर्मा की मौत हो गई। परिवार जनों ने अस्पताल के डॉ. राकेश चित्तौड़ा 29 मई को हार्ट का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के चलते ऑपरेशन की कैंची हार्ट में छूट गई । इसके बाद उनके पिता की तबियत बिगड़ गई और 12 जून को उनकी मौत हो गई।
डॉक्टर ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी जब उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद जब परिवार जन शमशान पहुंचे तो सर्जिकल कैंची मिली। मृतक के बेटे ने जवाहर सर्किल थाने में फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।