Saturday, 29 August 2026

गौ माता कथा वाचन नंदनी सारस्वत के सम्मान में निकाली कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत, पीसीसी सदस्य रलावता ने स्वागत कर कथा सुनी


गौ माता कथा वाचन नंदनी सारस्वत के सम्मान में निकाली कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत, पीसीसी सदस्य रलावता ने स्वागत कर कथा सुनी

अजमेर के बीके कौल नगर में गौ माता कथा आयोजन समिति द्वारा बुधवार से  शुरू हुई विशाल दिव्य धेनुमानस गौ माता कथा में पहले दिन कथावाचक नंदिनी सारस्वत का प्रदेश कांग्रेस सदस्य महेंद्र सिंह रलावता  ने श्रद्वालुओं के साथ स्वागत सत्कार कर कथा सुनी। रलावता ने आरती की और उन्होंने कथा में पधारे साधु संतो का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी आयोजकों को बेहतरीन आयोजन की शुभकामना दी ।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले भाववाचक नंदनी सारस्वत सारस्वत के स्वागत सत्कार में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी तादाद में महिला पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा का जगह जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा में नंदिनी सारस्वत को रथ में बैठाकर कथा स्थल तक लाया गया और वहां उनका श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत  किया

कार्यक्रम में पूज्य साध्वी अनादि सरस्वती, राजेंद्र मित्तल , सकल ब्राह्मण समाज तपस्वी भवन सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायधीश जस्टिक अजय शर्मा, महेंद्र जैन मित्तल, अशोक शर्मा , भूपेश सांखला , नितिन गुप्ता , पार्षद गजेन्द्र रलावता, संपत कोठारी , मुकेश राठौड़,  पुष्पा गौड़  सहित आयोजन समिति के कई कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts