Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत-पायलट की जोड़ी ने खुशहाली छीनी और लूटा,पीएम मोदी ने विकास ही नहीं, देश का विदेशों में बढ़ाया मान-सम्मान: अश्विनी चौबे


सीएम गहलोत-पायलट की जोड़ी ने खुशहाली छीनी और  लूटा,पीएम मोदी ने विकास ही नहीं, देश का विदेशों में बढ़ाया मान-सम्मान: अश्विनी चौबे

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मन्त्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9साल के शासन में भारत मे खुशहाली ही नही बल्कि हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान पौने पांच साल में महिला अपराध ही नही बल्कि करप्शन में अव्वल हुआ है।उन्होंने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।केंद्रीय राज्य मन्त्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल के सफलतम 9 साल दुनिया मे एक मिसाल है।जिन्होंने दुनिया को भारतीय योग का महत्व समझाया। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई मे केंद्र की भाजपा शासित सरकार के कार्यकाल के सफलत 9 साल में महाजनसमर्क अभियान के तहत टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र की  जैन नसिया उनियारा में आयोजित महाजनसंपर्क जनसभा मे राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुझे गहलोत सरकार की घोषणाओं से लगता था कि राजस्थान में खुशहाली होगी।  उन्होंने कहा कि जब मैं कोटा आया तो पोल खुल गई। इतना ही उन्होंने गहलोत-पायलट विवाद पर कहा कि इन दोनों ने लुटिया डुबो दी।

उन्होंने गहलोत और पायलट को बड़े मियां-छोट मियां की संज्ञा देते हुए कहा कि इन दोनों की जोड़ी राजस्थान की जनता को लूट रही है।उन्होंने आपातकाल की चर्चा करते हुए कहा कि जेपी ने कांग्रेस सरकार को जुल्मी एवं लोकतंत्र की हत्यारी सरकार बताई थी। केंद्रीय मंत्री चौबे ने वसुंधरा राजे की सरकार का बिना नाम लिए कहा कि भाजपा की सरकार थी उस वक्त स्कूलों में बच्चे पढ़ते भी थे भोजन भी मिलता था इतना ही नही फ्री इलाज भी मिलता था। उन्होंने राज्य में पेयजल संकट का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत सरकार राज्य में केंद्र की योजनाओं का लाभ भी नही पहुंचा रही।

अश्विनी चौबे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज राजस्थान सहित बिहार आदि राज्यो में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस अभी तक सचेत नही हो पा रही जब कि गांधी परिवार के दो व्यक्ति आंतकवाद की भेंट चढ़ चुके।

उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि युवराज को ननिहाल ज्यादा अच्छा लगता है जो अपनी दादी के देश को विदेशों में बदनाम करने में लगे है।उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज जब लुटेरे जेल जा रहे है तो ईडी ,सीबीआई को हटाने की मांग कर रही है कांग्रेस।कांग्रेस सरकार में भी ईडी व सीबीआई थी उस वक्त हमें भी जेलों में डालने की कोशिश की लेकिन हम ईमानदार थे इसलिए कार्यवाई नही हो पाई।

भाजपा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने अपनी भाषण की शुरुआत में टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र से आठ में से सिर्फ एक विधायक होने पर अफसोस जताते हुए कहा कि अब आगामी विधानसभा चुनाव में सभी आठ विधायक भाजपा के  बनाने की अपील की।

उन्होंने मोदी सरकार की महिलाओ के लिए देवालयों से पूर्व शौचालय बनाने की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे इंदिरा गांधी हो या राजीव गाँधी और नेहरू परिवार का कोई भी हो उनके कपडे विदेश से धूल करके आते थे उनको महिलाओ की पीड़ा का अहसान कैसे हो सकता है।

महाजनसम्पर्क जनसभा में सह वक्ता रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि सब्सिडी  कांग्रेस की देंन है लेकिन मोदी की सोच है कि सब्सिडी सहारा है लेकिन देश की जनता को मोहताज नही बनाना बल्कि आत्मनिर्भर बनाना है।

भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 9साल मेविदेश में भारत की छवि बदली है कि अमेरिका न सिर्फ वीजा ही नही दिया बल्कि मोदी जी को आमंत्रित किया।उन्होंने जवाहर लाल नेहरू की दो प्रधान दो निशान की नीति के तहत जम्मू कश्मीर में धारा370  का जिक्र किया जिसको नरेंद्र मोदी ने हटा करके कश्मीर को  राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा।

मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कार्यकर्ताओ को भी पिछले  विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को लेकर कोसते हुए कहा कि आपके वोट से राज्य में चोर सरकार बनी।उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जानकारी दी साथ ही कहा कि राज्य में करप्शन,महिलाओ व एसटी एससी अपराधों पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने कहा कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बने9साल हो गए ,मुझे सिर्फ यह कहना है कि हमे क्या करना ही वाजपेयी की योजनाएं कल्याणकारी थी फिर भी भाजपा क्यों नही जीती।उन्होंने कहा कि मोदी जी की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।

देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कांग्रेस को तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में किसानों का सारा कर्जा माफ किए जाने की घोषणा की तथा चुनाव जीत लिया लेकिन आज तक न तो कर्जा माफ हुआ  न ही किसानों के हितों में कोई काम हुआ।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि आज से ही कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाए तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जिताएं।

भाजपा की जनसभा में टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल,टोंक जिला संगठन प्रभारी मुकेश पारीक,मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी,जिला प्रमुख सरोज बंसल,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा,शंकर लाल ठाडा, सतीश चंदेल, गणेशं माहुर, राजेश शर्मा समंदर, भाजपा संगठन जयपुर के सह प्रभारी नरेश बंसल,सत्यनारायण चौधरी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर,लक्ष्मी देवी जैन, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री अंजली गुप्ता,प्रेम चंद शर्मा आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts