Saturday, 29 August 2026

महात्मा गांधी नरेगा में मेट मजदूरी अब 255 रुपए प्रति दिवस


महात्मा गांधी नरेगा में मेट मजदूरी अब 255 रुपए प्रति दिवस

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान में नियोजित मेट की प्रति दिवस मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में कार्यरत मेटों को अब प्रति दिवस 255 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मजदूरी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

श्री गहलोत की मंजूरी से वर्ष 2023-24 के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत नियोजित मेटों की मजदूरी दर 240 रूपए प्रति दिवस से बढ़ाकर 255 रूपए प्रति दिवस की गई है। 

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा में केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिवर्ष अर्द्धकुशल श्रमिक की मजदूरी दर अधिसूचित की जाती है।

Previous
Next

Related Posts