Saturday, 29 August 2026

अशोक गहलोत फैंस क्लब ने अजमेर शहर उत्तर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित, आरटीडीसी चैयरमैन राठौड ने दी बधाई


अशोक गहलोत फैंस क्लब ने अजमेर शहर उत्तर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित, आरटीडीसी चैयरमैन राठौड ने दी बधाई

वर्ष 2023 मैं होने वाले विधानसभा के चुनाव और कांग्रेस की योजनाओं का प्रचार प्रसार आमजन तक पहुंचाने के लिए  प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फैंस क्लब प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने अजमेर उत्तर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र  की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें जिला अध्यक्ष शैलु आचार्य को नियुक्त कर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता मुकेश सबलानिया को दक्षिण और उत्तर विधानसभा से पीयूष सुराणा को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अशोक गहलोत फेन्स क्लब के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पीयूष सुराणा ने बताया कि प्रदेश के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा अशोक गहलोत फेन्स क्लब संरक्षक है और उनके निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई है। 

आरटीडीसी चैयरमैन धमैन्द्र राठौड सहित पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती पार्षद नौरत गुर्जर, काग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह गौड़ ,  सहित  अजमेर शहर काग्रेस ब्लाक कार्यकारणी के पदाधिकारियो ने फैंस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई प्रेषित की गई। 

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप तूनगरिया, रमेश सोलंकी और भरत खींची को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही अजमेर उत्तर से हीरा नाथ योगी ,चंद्रप्रकाश चौरसिया और राहुल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया ।

जिला अध्यक्ष सुराणा ने बताया कि अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन तक कांग्रेस की रीति नीति पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब तक कई जिलों में मंच की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में संगठन की बहुत जल्दी ही बनाई जाएगी।

Previous
Next

Related Posts