


भाजपा के प्रदेश सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा का महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय के घेराव प्रदर्शन की बौखलाहट इतनी जल्दी सामने आ गई कि कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष गोविन्द डोटासरा निराशा के भाव में इस प्रदर्शन में किसी ओबीसी नेता के न होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबकि प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमादेवी चोपड़ा, विधायक निर्मल कुमावत सहित अनेक ओबीसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा सांसद राजेन्द्र गहलोत और राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस में सत्ता जाने का भय इस कदर व्याप्त हो चुका है कि वो ओबीसी वर्ग को भडकाने का कार्य कर रहे हैं। जबकि ओबीसी के वोट से ही इस बार प्रदेश कांग्रेस मुक्त होगा। आज के सफल प्रदर्शन से कांग्रेस में सत्ता जाने की घबराहट हो चुकी है।