Saturday, 29 August 2026

भाजपा की उनियारा में जनसभा बुधवार को केंद्रीय खाद्य और वितरण मंत्री अश्विनी चौबे और सांसद रामचन्द्र जांगड़ा होंगे शामिल, भाजपा कार्यकर्ताओ को दे पाएंगे एकता का मूल मंत्र !


भाजपा की उनियारा में जनसभा बुधवार को केंद्रीय खाद्य और वितरण मंत्री अश्विनी चौबे और सांसद रामचन्द्र जांगड़ा होंगे शामिल, भाजपा कार्यकर्ताओ को दे पाएंगे एकता का मूल मंत्र !

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के महाजनसंपर्क अभियान के तहत टोंक- सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र की जन सभा 14 जून को 11 बजे उनियारा, जैन नसिया में आयोजित की गई है। जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और सांसद रामचंद्र जांगड़ा रहेंगे। भाजपा ने जनसभा को सफल बनाने कर लिर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने बताया कि जनसभा में टोंक सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के सांसद, विद्यायक, जिला प्रमुख, प्रधान, चेयरमैन, सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि,आमजन मौजूद रहेंगे।

केंद्र की भाजपानीत गठबंधन सरकार के 9 साल के सफलतम कार्यकाल को लेकर आयोजित भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा की सफलता के लिए भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,जिला प्रमुख सरोज बंसल,भाजपा जयपुर के सह संगठन प्रभारी नरेश बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा,नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जेन सहित प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक,पूर्व विधायको ने संभाल रखी है।

निवाई विधानसभा क्षेत्र में जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया शुरू से ही पार्टी की मजबूती के लिए प्रयासरत है।बाडोलिया अब निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहचान के मोहताज नही है। बाडोलिया निवाई-,पीपलू विधानसभा से अधिकाधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ही नही बल्कि आमजन की भागीदारी की कोशिश में लगे हुए है।भाजपा की टोंक-सवाईमाधोपुर संसदीय क्षेत्र में उनियारा में यह पहली जनसभा विधानसभा चुनाव का आगाज होगा।इस जन सभा मे भाजपा के दो चेहरे केंद्रीय मंत्री खाद्य और वितरण मन्त्री अश्विनी चौबे एवं राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा की मौजूदगी न सिर्फ आमजन बल्कि पार्टी कार्यकर्ता को एकजुट कर पाएगी यह बड़ा सवाल है। 

चुनाव तिथि से पूर्व ही भाजपा में विधायक क्व टिकट के लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी है।इतना ही नही पार्टी में टिकट को लेकर  गुटबाजी इतनी बढ़ गई है कि भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है।वर्तमान में भाजपा को टोंक जिले में जनसभाओं की अपेक्षा पार्टी कार्यकर्ताओं की गुटबाजी को खत्म किए जाने का अभियान शुरू किया जाना चाहिए।

Previous
Next

Related Posts