


गौ कथा वाचक गौ वत्स गोपाल मणी की शिष्या नंदनी सारस्वत वृंदावन का मंगलवार को शताब्दी एक्सप्रेस से अजमेर रेलवे पहुंचने पर भगवा शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
सकल ब्राह्मण समाज की ओर से तपस्वी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जस्टिस अजय शर्मा, तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर, श्रीमती पुष्पा गौड़, सीनियर एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, अशोक शर्मा गोवत्स समाजसेवी गौ कथा आयोजन समिति के सदस्य गण उपस्थित थे। बुधवार से शुरू होने वाली कथा से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी और बुधवार को 4:00 बजे से 7:00 बजे तक कथा होगी। जिसमें प्रतिदिन एक संत पधारेंगे और अपना संक्षिप्त उद्बोधन भी देंगे।
बुधवार को कथा के दौरान साईं काल 6:30 पर स्वामी अनादि सरस्वती अनादि धाम का गौ कथा आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया जाएगा और उनका संक्षिप्त उद्बोधन भी होगा। प्रतिदिन आने वाले संतों में अखिल भारतीय संत समिति के सचिव पुष्कर संत समाज के अध्यक्ष महंत कपालेश्वर मंदिर सेवा नंद गिरि नाथों की बगीची के महंत गोवर्धन नाथ योगी नांद गौशाला के संस्थापक समता राम महाराज होली धड़ा स्थित नरसिंह मंदिर के महंत श्यामा शरण जी महाराज अपने उपस्थित से उद्बोधन देंगे।