Saturday, 29 August 2026

भाजपा का शासन सचिवालय पर प्रदर्शन और धरने पर बैठे, पुलिस और कार्यकर्ता-नेताओं के बीच धक्का-मुक्की, प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर कैनन, की गिरफ्तारियां


भाजपा का शासन सचिवालय पर प्रदर्शन और धरने पर बैठे, पुलिस और कार्यकर्ता-नेताओं के बीच धक्का-मुक्की, प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर कैनन, की गिरफ्तारियां

भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में पहली बार शासन सचिवालय का महाजन घेराव किया।  भाजपा के कार्यकर्ता अपने मुख्यालय से रैली के रूप में सचिवालय घेराव के लिए निकले पुलिस ने स्टैचू सर्किल पर उन्हें रोक लिया। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं बढ़ने दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।पुलिस ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया इसके विरोध में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पुलिस ने वॉटर कैनल के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोकने का प्रयास किया इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी भी की।

भाजपा महाघेराव  से पहले आयोजित जनसभा को प्रभारी  सांसद अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राज में लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि बिना पैसे दिए हुए कोई फाइल पास नहीं होती है और बजरी माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं इससे लगता है कि माफियाओं से उनके पास धन जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत पहले मुख्यमंत्री होंगे जिनके राज में खान माफियाओं के खिलाफ संत विजय दास जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।

 प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सरकार जाएगी नहीं बल्कि डिलीट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एक समय था जब चेचक करोगी बताओ 10 हजार  पाओ अब वह समय आ गया है जब कहा जाएगा कि कांग्रेस का विधायक बताओ  1 लाख पाओ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सीएम गहलोत की सरकार में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से युवाओं का भविष्य और अरमान धूमिल हो रहे हैं । उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को हम शासन से बाहर करेंगे ।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा  ने कहा कि सीएम गहलोत की सरकार युवा, महिला, किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने में लगे हुए हैं उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है।

सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ अशोक लाहोटी ने कहा कि गहलोत सरकार महिलाओं को मोबाइल देने की बात करती थी अब कह रही है पैसा दे देंगे। उन्होंने महिलाओं को आगाह करते हुए कहा कि वह पहले पैसे आ जाए जब भी मोबाइल खरीदना। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के बजट में पैसा नहीं है और वह कह देंगे तो भी पैसा नहीं देंगे।

प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी,शहर भाजपा  सांसद रामचरण बौहरा, सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा, जयपुर ग्रामीण के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts