


उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत के सोमवार को अजमेर आगमन पर अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कमेटी की और से उनका सर्किट हाउस में बुके भेंट कर् व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कांग्रेसजनों से आव्हान किया कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे महंगाई राहत कैंप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन कराकर आमजन नागरिकों को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नैतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा दी जा रही राहत का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाऐंl
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का स्वागत करने वाले कांग्रेसजनों में मुख्य रूप से हेमन्त भाटी,अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव पार्षद नौरत गुजर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, सौरभ बजाड़, प्रतिपक्ष नेता दौपदी कोली,अजमेर उत्तर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, पार्षद सर्वेश पारीक, नवीन कछावा, पवन ओड, राजेश ओझा, मंडल अध्यक्ष पार्षद हमीद चीता, पंकज छोटवानी, भंवर सिंह राठौड़ सहित कई पदाधिकारी शामिल थे l