Saturday, 29 August 2026

बिजली करंट से दो युवकों की मौत, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में बिजली विभाग से 5-5 लाख मुआवजा की मांग , 6 घण्टे बाद उठाए शव


बिजली करंट से दो युवकों की मौत, पूर्व  विधायक अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में बिजली विभाग से 5-5 लाख मुआवजा की मांग , 6 घण्टे बाद उठाए शव

टोंक सदर पुलिस थानांतर्गत अहमदपुरा चौकी की ढाणी में सोमवार को रजका काटते वक्त बिजली करंट से दो युवकों की मौत  हो गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों को राजकीय सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया है।घटना की इतला के बाद पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता सआदत अस्पताल पहुंचे जिनकी सूचना के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीणा, उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार,पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद पुलिस जाप्ता सहित सआदत अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। जिन्होंने मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

वही दूसरी तरफ कांग्रेस से सरपंच हंसराज फागणा,पूर्व उपप्रधान फोरु मीणा ,तुलसी मीणा भी पहुंचे। बाद में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता मृतको के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की ,बाद में जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता ने 5-5लाख रुपए मृतको के परिजनों को दिए जाने की घोषणा की जिसके बाद शव लिए गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अहमदपुरा चौकी निवासी अर्जुन पुत्र रामकरण मीणा(50) ,महावीर मीणा पुत्र सूरजकरण(45),सोनू पुत्र महावीर मीणा(19)तथा  दिलखुश पुत्र सूरजमल मीणा(22)सोमवार की सुबह खेत मे रजका काट रहे थे।जिस दौरान अचानक बिजली करंट आने से वह वह चिल्लाएं तो समीप ही खेत मे काम कर रहे लोग भाग करके पहुंचे तो चारों अचेत हालत में पड़े थे ।जिन्होंने चारों को राजकीय सआदत अस्पताल टोंक लाया गया जहां चिकित्सकों ने सोनू तथा दिलखुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन मीणा को आईसीयू वार्ड में तथा महावीर मीणा को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।घटना की इतला मिलते ही सदर पुलिस थानाधिकारी घनश्याम मीणा कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सआदत अस्पताल पहुंचे जिन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली साथ ही घटना स्थल का मुआयना किया।पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी सआदत अस्पताल पहुंचे जिन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए मृतको के परिजनों को आर्थिक मुआवजा विद्युत विभाग सहित अन्य योजनाओं में दिलाए जाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के खेत के नजदीक ही पिछले महीने तूफान से 11केवी की लाइन का तार टूट गया था लेकिन विभाग को शिकायत के बावजूद डीपी व तार को ठीक नही किए जाने से यह हादसा हुआ है।

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की जिसके बाद अधीक्षण अभियंता बीएस मीणा, अधिशासी अभियंता सीताराम जांगिड़ अस्पताल पहुंचे जिन्होंने बिजली विभाग की तरफ से दोनों मृतको के परिजनों को 5-5लाख रुपए दिए जाने घोषणा की ततपश्चात शवो को उठाया गया। मेहता ने साफ शब्दों में राज्य की गहलोत सरकार को कोसते कहा कि चिरंजीवी योजना में10लाख रुपए की बीमा राशि की घोषणा की गई थी लेकिन जिला प्रशासन ने मृतको के परिजनों को सिर्फ 5-5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा करना मुख्यमन्त्री की थोथी घोषणा साबित हुई है।


    Previous
    Next

    Related Posts