Saturday, 29 August 2026

11 सूत्री मांगों को लेकर अधीनस्थ मंत्रालय कर्मचारी का सोमवार को सीएमओ का घेराव


11 सूत्री मांगों को लेकर अधीनस्थ मंत्रालय कर्मचारी  का सोमवार को सीएमओ का घेराव

प्रदेश के राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालय कर्मचारी का अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर 64 वें दिन जारी है। कर्मचारियों ने सोमवार को सीएमओ के घेराव का ऐलान किया है। मंत्रालय कर्मचारी सुबह 11 बजे होटल राज महल चौराहे सी स्कीम में एकत्रित होकर सचिवालय के पश्चिमी द्वार पहुंचेंगे। जहां पर नारेबाजी का सीएमओ का घेराव करेंगे।

मंत्रालय कर्मचारियों का नौवें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा । एक कर्मचारी  की तबीयत खराब होने के कारण  एस एम एस में भर्ती कराया गया। मंत्रियों के घेराव के बाद भी कोई परिणाम नहीं आने के बाद कर्मचारियों ने सीएमओ का घेराव करने का निर्णय किया है।

मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी   ने कहा कि 5 कर्मचारी आंदोलन के दौरान अब तक पांच मंत्रालय  कर्मचारी वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवेदनहीनता के चलते प्रदेश का मंत्रालय कर्मचारी सड़कों पर खुले आसमान के नीचे दिन रात गुजारने के लिए मजबूर है। 

प्रदेश  ट्रिब्यूनल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि अभी तक सभी स्तर से बढ़ता है होने के बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इसकी घोर निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सीएमओ का घेराव के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला तो सीएमआर का घेराव किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts