Saturday, 29 August 2026

केंद्रीय खाद्य और वितरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे 14 जून को उनियारा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की


केंद्रीय खाद्य और  वितरण मंत्री अश्विनी  कुमार चौबे 14 जून को उनियारा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की भाजपा शासित गठबंधन सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण  के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के तहत  चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क महाअभियान के अंतर्गत 14 जून को उनियारा में जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा को केंद्रीय खाद्य और वितरण मंत्री अश्विनी चौबे और सांसद रामचन्द्र जांगड़ा  संबोधित करेंगे।

भाजपा की जनसभा की तैयारियों सम्बंन्धी आवश्यक बैठक  शनिवार को उनियारा में आयोजित की गई। बैठक में टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,भाजपा  जिलाध्यक्ष  राजेंद्र पराना, टोडा -मालपुरा विधायक  कन्हैया लाल चौधरी ,जयपुर जिला सह प्रभारी  नरेश बंसल, पूर्व विधायक  राजेंद्र  गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी देवी जैन, रामनिवास गुर्जर,भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया , विष्णु शर्मा ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट मुमाना, पूर्व जिला प्रमुख  सत्यनारायण चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष  राजेंद्र सैनी,उनियारा शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गौतम, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष  लक्ष्मी नारायण मीणा, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर ,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल ,भाजपा शहर महामंत्री जगदीश साहू , राहुल खांडल लोकेश सैनी सत्यनारायण खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts