Saturday, 29 August 2026

विधानसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारों के बारे में काग्रेस पर्यवेक्षक सरकारिया ने लिया नेताओं और कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक


विधानसभा चुनाव में संभावित  उम्मीदवारों के बारे में काग्रेस पर्यवेक्षक सरकारिया ने लिया नेताओं और कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी   सुखविंदर सिंह रंधावा द्वारा नियुक्त अजमेर जिले के पर्यवेक्षक सरदार सुखविंदर सिंह सरकारिया ने शनिवार को अजमेर सर्किट हाऊस पर विधानसभा के नवंबर में होने वाले चुनाव में संभावित उम्मीदवारों के बारे में नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।

कांग्रेस पर्यवेक्षक सरदार सरकारिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। जिसके कारण कांग्रेस नेताओं और कार्यकताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।  

कांग्रेस पर्यवेक्षक सुखविंदर सिंह सरकारिया का अजमेर आगमन पर सर्किट हाऊस पर अजमेर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों एवं  शहर काग्रेस ब्लाक के नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों  ने फुलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ एवं राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने कांग्रेस पर्यवेक्षक सरकारिया से मुलाकात कर राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत शिविरों से आम जनता को महंगाई से राहत दिये जाने पर विस्तृत चर्चा की।

आरटीडीसी चैयरमैन राठौड ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों में कांगेस की सरकार रिपीट होगी। 

कांग्रेस पर्यवेक्षक सरकारिया ने कांग्रेस के नेताओं कार्यकताओं ब्लाक अध्यक्षों , पार्षदो, कांग्रेस सेवादल के सदस्यों एनएसयूआई के संगठन सदस्यों से आगामी विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक स्थिति एवं बूथ प्रबंधन पर विस्तृत बातचीत में  अलग अलग बुलाकर वार्ता की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि न सरकार के महंगाई राहत केम्प से आम जनता को महंगाई से राहत मिल रही है ।

कांग्रेस पर्यवेक्षक सरकारिया को शहर कांग्रेस के कार्यकताओ ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को शीघ्र नियुक्त करने का आग्रह किया है ।

राजस्थान आरटीडीसी चैयरमैन धर्मेद्र राठौड, राजस्थान स्वैच्छिक क्षैत्र निगम के अध्यक्ष मुमताज मसीह,विधायक राकेश पारीक,पूर्व मंत्री जसराज जयपाल अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन,पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी पूर्व विधायक डाँ. श्रीगोपाल बाहेती, हेमन्त भाटी, डॉ राजकुमार जयपाल, महेन्द्र सिंह रलावता,पूर्व विधायक नसीम अख्तर, राजस्थान प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल,हाजी इंसाफ अली,  हाजी कय्यूम खान, एडवोकेट प्रिर्यदर्शी भटनागर, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, मनोज चौहान दामोदर शर्मा, शिव कुमार बंसल पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, मुबारक चीता, नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, आरिफ खान, राजेश ओझा, पार्षद हेमंत जोधा, लक्ष्मी बुंदेल , प्रेम सिंह गौड, शमसुद्वीन, पुष्पेन्द्र ओझा, सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष सुराणा, मुकेश सबलानिया, एनएसयूआई अध्यक्ष फरहान खान, सम्पत सिंह राठौड ,विश्राम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने पर्यवेक्षक सरकारिया से मुलाकात कर  फीडबैक दिया।


Previous
Next

Related Posts