Saturday, 29 August 2026

66 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान छात्रा टेनिस टीम ने जीता सिल्वर मेडल


66 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान छात्रा टेनिस टीम ने जीता सिल्वर मेडल

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 66 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में 10 जून शनिवार को त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,दिल्ली में खेले गए फाइनल के  मुकाबले में राजस्थान छात्रा (19 वर्ष) टेनिस टीम संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरियाणा छात्रा टेनिस टीम से मैंच हार गई। 

राजस्थान छात्रा टेनिस टीम और हरियाणा छात्रा टेनिस टीम का स्कोर 1-1 होने पर उक्त फाइनल मुकाबला डबल से निर्धारित किया गया। जिसमें हरियाणा छात्रा टेनिस टीम ने राजस्थान छात्रा टेनिस टीम को 8-2 से मैच हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। वही राजस्थान छात्रा टेनिस टीम कोउप विजेता घोषित किया गया और उन्हें सिल्वर मेडल मिला।

राजस्थान छात्रा टेनिस टीम के लिए गौरव की बात है कि  पहली बार सिल्वर मेडल  जीती  है। 66 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान छात्रा टेनिस टीम की छात्रा खिलाड़ियों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। राजस्थान छात्रा टेनिस टीम  की  कप्तान सानिया खान जयपुर और उप कप्तान जेनिस मनोज ओझा अजमेर ने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया।  प्रतियोगिता में राजस्थान छात्रा टेनिस टीम  को सिल्वर मेडल तक पहुंचाने में टीम कोच युनुस खान और रिजवाना,टीम मैनेजर पुष्पलता और हापु राम का विशेष योगदान रहा हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts