Saturday, 29 August 2026

पुष्कर से भगवाधारी महंत सेवानंदगिरी को भाजपा का उम्मीदवार बनाने और अजमेर का नाम अजयमेरु करने सहित पांच मांगो के प्रस्तावअखिल भारतीय संत सम्मेलन में किए पारित, मांग पत्र पीएम मोदी सहित भाजपा के प्रमुख नेताओं को भेजा


पुष्कर से भगवाधारी महंत सेवानंदगिरी को भाजपा का उम्मीदवार बनाने और अजमेर का नाम अजयमेरु करने सहित पांच मांगो  के प्रस्तावअखिल भारतीय संत सम्मेलन में किए पारित, मांग पत्र पीएम मोदी सहित भाजपा के प्रमुख नेताओं को भेजा

अखिल भारतीय संत सम्मेलन पुष्कर अरण्य क्षैत्र अजयमेरू (अजमेर)  कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर रामगंज अजयमेरू के कांफ्रेंस हाल में सैकडों साधु-संतो के सानिध्य में जूना अखाडे के अन्तर्राष्ट्रीय सभापति प्रेम गिरी महाराज की अध्यक्षता में विचार मंथन के पश्चात पांच सूत्रीय मांग पत्र सर्वसम्मति से पारित किया गया। 

पांच सूत्री मांग पत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी र को भेजते हुए केन्द्र  और राज्य सरकार से अजमेर का नाम अजयमेरू करने , तीर्थराज पुष्कर विधानसभा से भगवाधारी महंत सेवानंदगिरी को भाजपा का टिकट दिए जाने, अजमेर स्थित अंतिम हिन्दू शासक का किला तारागढ को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराकर राष्ट्रीय स्मारक बनाने, तीर्थराज पुष्कर का विकास काशी, उज्जैन, अयोध्या की तर्ज पर कोरिडोर बनाने और विश्व से सनातनी साधु-संतो को व्यक्तिगत सुरक्षा  कथा उनकी मंदिर मठों आदि सम्पतियों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने  के साथ उसकी  कडाई से पालना की मांग की गई है। 

कार्यक्रम संयोजक सेवानिवृत्त एवं जिला न्यायधीश जस्टिस अजय शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय संत सम्मेलन में कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उतराखण्ड, मध्य प्रदेश और राजस्थान आदि सभी तेरह अखाडों के साधु-संतो ने भाग लिया। 

संत सम्मेलन का संचालन स्वामी अनादि सरस्वती ने किया। कार्यक्रम का आयोजन महंत शशि गिरी कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर रामगंज की ओर से किया गया। सर्वसम्मति से पारित मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार नई दिल्ली को दिए ज्ञापन की प्रतिलिपि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान के भाजपा के प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सीपी जोशी, भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र सिंह राठौड को प्रेषित की गई । 

अखिल भारतीय संत सम्मेलन में पारित मांग पत्र का अनुमोदन और समर्थन अखिल भारतीय अखाडा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र पुरी सहित पूरी केबिनेट ने किया है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती व षड् दर्शन संत समिति पुष्कर ने भी ज्ञापन प्रेषित करने का अनुमोदन किया है। कार्यक्रम संचालक स्वामी अनादि सरस्वती ने कहा है कि पांच सूत्रीय मांग की जब तक पालना केन्द्र सरकार व राज्य सरकार नहीं कर देगीं तब तक विश्व से साधु-संत समाज अपने प्रयास जारी रखेगा।   


Previous
Next

Related Posts