


नया आपे एक्सट्रा एलडीएक्स और आपे मेट्रो पियाजियो द्वारा बनाए गए और उपभोक्ताओं के भरोसेमंद 230 सीसी, एयरकूल्ड और 3-वॉल्व के सीएनजी इंजन से लैस है
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल), इटली के ऑटो दिग्गज पियोजियो ग्रुप की 100 फीसदी सहायक कंपनी और भारत में छोटे कमर्शल वाहनों की प्रमुख निर्माता कंपनी है। इसने जिंदादिली से भरपूर शहर जयपुर में दो नए सीएनजी थ्री-व्हीलर प्रॉडक्ट्स, आपे एक्सट्रा एलडीएक्स (कार्गो व्हीकल) और आपे मेट्रो (पैसेंजर व्हीकल) को लॉन्च किया है। इन दोनों वाहनों को पियाजियो निर्मित 230सीसी के नए सीएनजी इंजन से लैस किया गया है।
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी डिएगो ग्राफी ने कहा, “हमारे क्रांतिकारी आपे वाहन ईंधन की बचत करने की क्षमता से लैस है। यह हमारे उपभोक्ताओं की जरूरतों को बेहतरीन ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे वह सीएनजी हो, एलपीजी हो, पेट्रोल हो या इलेक्ट्रिक, हमारा प्रॉडक्ट सभी लोगों की जरूरतें पूरी करता है। हम अपने उपभोक्ताओं को अपने लिए बेहतरीन वैरिएंट चुनने की आजादी देने में विश्वास रखते हैं। हम इन गाड़ियों में अलग-अलग रेंज के ऑप्शन देकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जो ठोस, प्रभावी और नए फीचर्स से लैस हैं।”
इस अवसर पर पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड में रिटेल फाइनेंस और सीवी डोमेस्टिक बिजनेस (आईसीई) के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट अमित सागर ने इस अवसर पर कहा, “आपे एक्सट्रा एलडीएक्स और आपे मेट्रो को उन उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है जोकि ऐसा वाहन की तलाश में थे जिनका रखरखाव आसान हो। इनकी संचालन लागत काफी कम आती है और यह उपभोक्ताओं की तरह-तरह की जरूरतों को पूरा करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि ये प्रॉडक्ट्स संचालन एव रख-रखाव की कम लागत के कारण उपभोक्ताओं की कमाई को बढ़ाने में सक्षम होंगे और इससे उनको काफी अच्छा मुनाफा होना सुनिश्चित होता है।”
आपे एक्सट्रा एलडीएक्स और आपे मेट्रो को राजस्थान में लॉन्च किया गया है। इसके दाम क्रमशः ₹ 2 लाख 58 हजार 168 और ₹ 2 लाख 60 हजार से शुरू हो रहे हैं। यह राजस्थान में पियाजियो के सभी डीलरों के यहां उपलब्ध होंगे।