Saturday, 29 August 2026

एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के दर्ज मामले में दो करोड़ की रिश्वत मांगने वाली निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल करोड़ों के लेनदेन का किया खुलासा


एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के दर्ज मामले में दो करोड़ की रिश्वत मांगने वाली निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल करोड़ों के लेनदेन का किया खुलासा

दो करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में एसओजी की निलम्बित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के खिलाफ एसीबी की ओर से आय से अधिक सम्पति का मामला दर्ज होने के बाद अजमेर, उदयपुर, चिड़ावा और जयपुर में कई चल-अचल सम्पत्तियों उजागर हुई है। एसीबी की कार्रवाई में दिव्या मित्तल और फरार बर्खास्त सिपाही सुमित कुमार के बीच लेन-देन सामने आया है।

एसीबी अजमेर एएसपी अतुल साहू और एसीबी टीम ने जयपुर में दो सौ फीट बाइपास, हीरा नगर के फ्लैट  पर छापेमारी कर तलाशी की । झुंझुनूं चिड़ावा में उप अधीक्षक शब्बीर खान ने घर पर छापा मारकर सीज किया। उदयपुर में अजमेर एसीबी स्पेशल चौकी पुलिस उप अधीक्षक पारसमल और उमेश ओझा ने निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या  मित्तल और सुमित  कुमार के ठिकानों की तलाशी ली गई। 

निलम्बित  एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के खिलाफ 6 जून को आय से अधिक सम्पति के मामले में दर्ज मुकदमे में खुलासा किया गया कि 27 दिसम्बर 2010 से 16 जनवरी 2023 तक  निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल ने उदयपुर, अजमेर में विभिन्न पदों पर रहते हुए 13 साल में आय 1.51 करोड़ से 1.86 करोड़ हो गई। दिव्या की संपत्ति 123.53 प्रतिशत ज्यादा है जिसके उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है।

एसीबी को निलम्बित  एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल और बर्खास्त सिपाही सुमित कुमार का बैंक खातों में भी कनेक्शन होने के सबूत मिले है।  निलम्बित  एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के उदयपुर में 4 बैंक खाते मिले। इसमें एसबीआई 2  और यस बैंक में 2 खाते है। चारों खाते में 4 लाख 90 हजार 798 है। दिव्या  मित्तल ने अवैध कमाई ना केवल अपने परिवार के सदस्यों के खातों के अलावा बर्खास्त सिपाही सुमित के बैंक खातों में नकद  और ऑनलाइन ट्रांसफर की है।

निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के नाम से उदयपुर में 33 लाख का रिसॉर्ट नेचर हिल, फार्म हाउस में 8.70 लाख का कीमती सामान, झुंझुनूं में 7 लाख की जमीन, जयपुर में 8 लाख का भूखण्ड मिला। जबकि  निलम्बित  एडिशनल एसपी दिव्या  मित्तल का वेतन 71 लाख है। जबकि  निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल ने 13 साल में 2 करोड़ 74 लाख खर्च किए। इसमें सबसे ज्यादा उदयपुर रिसोर्ट में एक करोड़ 65 लाख निर्माण पर खर्च किए। बर्खास्त सिपाही सुमित कुमार की कुल आय 22.76 लाख के बदले 1.19 करोड़ की संपत्ति मिली है। जो उसकी आय से 523.34 प्रतिशत ज्यादा है।

निलम्बित एएसपी मित्तल को जिम का भी शौक था। अजमेर स्थित आवास पर मिले सामान की कीमत एक लाख 84 हजार आंकी गई है। इसमें जहां 44 हजार 295 की नकदी मिली। वहीं करीब 30 हजार का जिम का सामान मिला। अजमेर स्थित किराए के आवास में मिले सामान की कीमत में आनासागर झील में फेंका गया कीमती मोबाइल फोन भी शामिल है।

Previous
Next

Related Posts