Saturday, 29 August 2026

66 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता: राजस्थान की छात्रा टेनिस टीम ने आंध्र प्रदेश को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, हरियाणा से शनिवार को मुकाबला


66 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता: राजस्थान की छात्रा टेनिस टीम ने आंध्र प्रदेश को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, हरियाणा से शनिवार को मुकाबला

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 66 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता  6 जून से शुरू हुई थी।  राष्ट्रीय स्तरीय  टेनिस प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम टेनिस (19 वर्ष छात्रा वर्ग)  ने शुक्रवार को त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में खेले मैच में आंध्र प्रदेश छात्रा टेनिस टीम को 2-0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।  राजस्थान छात्रा टेनिस टीम का फाइनल मुकाबला हरियाणा के साथ शनिवार को प्रातः 10:00 बजे त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में खेला जाएगा।

राजस्थान  की टेनिस  छात्रा वर्ग  की  टीम की खिलाड़ी  सानिया खान,जेनिस मनोज ओझा, जिज्ञासा नरसिंघानी, मितालिका और अनन्या महाजन  के  बेहतर खेल प्रदर्शन के कारण  राजस्थान की छात्रा टेनिस टीम  सेमीफाइनल का मुकाबला आंध्र प्रदेश से जीत पाई है।

राजस्थान की टेनिस छात्रा टीम ने ड्रा के 32 खिलाड़ियों (छात्रा वर्ग -19 वर्ष) जो अलग अलग राज्यों के छात्रा टेनिस खिलाड़ियों की टीम में थी राजस्थान की छात्रा टेनिस टीम ने पहले राउंड में आसाम को और  दूसरे राउंड में महाराष्ट्र की टेनिस छात्रा टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ की टेनिस छात्रा टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।  शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल के मैच में राजस्थान की टेनिस छात्रा टीम ने रोचक मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 2-0 से मैच हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल का मुकाबला शनिवार को प्रातः 10:00 बजे  त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में हरियाणा की छात्रा टेनिस टीम से होगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार  राजस्थान की छात्रा टेनिस टीम ने फाइनल में प्रवेश कर मेडल पक्का किया है। राजस्थान टेनिस छात्रा टीम की खिलाड़ी सानिया खान जयपुर और जेनिस मनोज ओझा अजमेर ने शानदार खेल  का प्रदर्शन किया है।फाइनल में प्रवेश करने पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। सभी प्रदेशवासी और खिलाड़ी अब यही प्रार्थना कर रहे हैं कि शनिवार को फाइनल के मुकाबले में राजस्थान की टेनिस छात्रा  टीम जीते। 

राजस्थान के सभी टेनिस खिलाड़ियों, टेनिस स्पोर्ट्स  एकेडमी, सभी टेनिस के कोचो ने राजस्थान की छात्रा टेनिस टीम को फाइनल में खिताब जीतने  के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है। वही सेंट स्टीफन स्कूल अजमेर में राजस्थान टेनिस छात्रा टीम के फाइनल में प्रवेश करने पर स्टार टेनिस खिलाड़ी जेनिस मनोज ओझा को बधाई देते हुए राजस्थान की टेनिस छात्रा टीम  को फाइनल में  मैच जीतने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Previous
Next

Related Posts