Saturday, 29 August 2026

पायलट की गैरमौजूदगी में सीएम गहलोत, प्रभारी रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और तीनों सह प्रभारी बना रहे हैं चुनावी रणनीति


पायलट की गैरमौजूदगी में सीएम गहलोत, प्रभारी रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और तीनों सह प्रभारी बना रहे हैं चुनावी रणनीति

सचिन पायलट की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और तीनों सह प्रभारी अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन और वीरेंद्र सिंह के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में तीनों  सह प्रभारियों ने अपने फील्ड की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनने वाली कमेटियों पर भी विचार किया गया लेकिन पहले किया गया कि संबंधित प्रभाव वाले मंत्रियों से जानकारी जुटाई जाए। सह प्रभारियों ने अपने अपने विधायकों और नेताओं से एक एक  कर  बातचीत भी की।  खासा कोठी में सह प्रभारियों से विधानसभा का टिकट चाहने वालों ने अपने बायोडाटा देने का काम शुरू कर रखा है। यही नहीं टिकट चाहने वाले कुछ सिफारिशें वाले पत्र  सौंप रहे हैं ।

Previous
Next

Related Posts