


चतुर्थ बटालियन आरएसी, चैनपुरा, जयपुर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भागवत कथा जारी रही। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पण्डित मृदुलकांत शास्त्री के द्वारा शिव सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र ,अजामिल उपाख्यान एवम नरसिंह अवतार की कथा का वाचन किया गया।
कथा के दौरान बताया गया कि मनुष्य को सांसारिक जीवन में भी ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। क्योंकि जब हमारा अंतिम समय आएगा तो हमारे साथ में केवल ईश्वर का नाम एवं हमारे द्वारा किए गए अच्छे कार्य ही साथ रहेंगे। इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय शर्मा, राजेन्द्र कुमार, आईपीएस, कमाण्डेन्ट, प्रेम दान डिप्टी कमांडेंट, सहायक कमांडेंट प्रदीप गोयल, राजेश चौधरी, उमेश गुप्ता सहित बटालियन के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं आसपास के गांव के ग्रामीण भी उपस्थित रहे।