Saturday, 29 August 2026

पुलिस ने सिरसी रोड, भांकरोटा, जगतपुरा और चित्रकूट में चल रहे कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर 40 युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार,अमेरिका में बुजुर्गों के साथ करते थे साइबर फ्रॉड


पुलिस ने सिरसी रोड, भांकरोटा, जगतपुरा और चित्रकूट में चल रहे कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर 40 युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार,अमेरिका में बुजुर्गों के साथ करते थे साइबर फ्रॉड

पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर जयपुर पुलिस आयुक्त की इंटेलिजेंस की विशेष टीम ने बुधवार देर रात को जयपुर के सिरसी रोड, भांकरोटा, जगतपुरा और चित्रकूट में चल रहे कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 40 से अधिक युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों कॉल सेंटर पर अमेरिका में स्थित बुजुर्गों फोन कर लाखों की ठगी का काम कर रहे थे। पुलिस को छापेमारी में बड़ी संख्या में लैपटॉप, डोंगल  और फाइबर मिले हैं। 

एडीजी इंटेलीजेंस एस.सिंगाथिर ने बताया कि पिछले कुछ माह से इंटेलीजेंस के पास सूचना मिल रही थी की रात को कुछ इलाकों से इंटरनेट और सामान्य कॉल अमेरिका जा रही हैं। इस पर कॉल को ट्रेस कर लोकेशन देखी गई। तो पता चला कि इन जगहों पर कॉल सेंटर चलते हैं। जिसके बाद फोन कॉल्स पर काम किया गया। तो पता चला कि ये लोग अमेरिका में बुजुर्ग लोगों को फोन कर के उनके साथ अलग-अलग तरीके से साइबर क्राइम किया करते थे। उन्होंने बताया कि जयपुर पुलिस मुख्यालय इंटेलिजेंस की टीम अब रामनगरिया, करणी विहार, झोटवाड़ा और चित्रकूट थानों में इन कॉल सेंटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉल सेंटर में काम  उन्हीं को दिया जाता था जो अमेरिकन एसेंट में अंग्रेजी में बात कर सकते हैं। इसके पीछे यही कारण था कि अगर  सामान्य अंग्रेजी में अमेरिकन से बात की तो पकड़ लेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी । या युवक-युवतियों अमेरिका में बुजुर्गों से बैंक कर्मचारी बन कर बात करते थे और उसके बाद उनकी बैंक डिटेल लेकर साइबर फ्रॉड करने का काम कर रहे थे । पुलिस ने जब छापेमारी की तो यह लोग अमेरिका में ही बुजुर्गों से बात कर रहे थे । आप  पुलिस इन गिरफ्तार युवकों से पता लगा रही है कि उन्होंने किस-किस अमेरिकन बुजुर्गों से फ्रॉड किया है। 


Previous
Next

Related Posts