


कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने बुजुर्गों नेताओं को सत्ता का मोह छोड़ने की सलाह देने की बात अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। यही नहीं राजनीतिक हलके में हड़कंप मच गया है।
प्रभारी रंधावा ने बुधवार को कांग्रेस के वार रूम में विधायकों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि बड़े उम्र वालों को सत्ता का मोह त्याग देना चाहिए उनका कहना था कि यह कहने की जरूरत नहीं होती है उन्हें आम लोगों को यह संदेश देकर माइलस्टोन का काम करना चाहिए।
प्रभारी रंधावा ने कहा कि राजनीति में कट ऑफ एज नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो अनुभवी बुजुर्गों नेताओं और युवाओं को साथ लेकर चलती है और युवाओं को आगे बढ़ाने का काम भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि जीतने वाले को टिकट दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह भी नहीं है कि बुजुर्गों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा उनके अनुभव का लाभ हमेशा पार्टी लेती रहेगी ।