Saturday, 29 August 2026

सचिन पायलट ने टेरिटोरियल आर्मी 124 सिख यूनिट हेडक्वार्टर में पहुंचकर किया कामकाज, ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी


सचिन पायलट ने टेरिटोरियल आर्मी 124 सिख यूनिट हेडक्वार्टर में पहुंचकर किया कामकाज, ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी

सचिन पायलट ने बुधवार को दिल्ली में टेरिटोरियल आर्मी की यूनिट में साथी अधिकारियों के साथ मुलाकात की। बुधवार को 124 सिख यूनिट हेडक्वार्टर में सचिन पायलट ने कुछ देर कामकाज भी किया।

सचिन पायलट टेरिटोरियल आर्मी में कैप्टन है। वे साल में कई बार अपनी यूनिट में जाते हैं उसी प्रकार से बुधवार को भी पूरी यूनिफॉर्म में यूनिट पर पहुंचे और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और कनिष्ठ साथियों के साथ सेना के कामकाज को लेकर चर्चा की। यही नहीं पायलट ने ट्वीट कर अपनी गतिविधियों को आम लोगों को बताने का प्रयास किया। प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी के बीच उनका यह ट्वीट निश्चित तौर पर राहत देने वाला दिखा। 

Previous
Next

Related Posts